मौसम विभाग ने आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिर सकती है। इससे पहले, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की स्थिति बनी रही। इस दौरान 37 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। तस्वीरें देखिए- रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग ने रायपुर में गरज चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
