देश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी:हरियाणा में नदियां उफान पर; उत्तराखंड बारिश का रेड और बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल भारी बारिश मुख्य रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों तक सीमित है। उत्तराखंड के लिए IMD ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते उत्तराखंड में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 120 सड़कें बंद हैं। बिहार के पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। हरियाणा में नदियां उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल की पहाड़ियों से आ रहे पानी के चलते यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसकी वजह से गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अगले 6-7 दिनों में उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में बारिश कम होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ब्रेक पूरी तरह सामान्य और अस्थायी स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। फिलहाल अगले कई दिनों तक लोगों को तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 13 जुलाई 14 जुलाई देश के प्रमुख शहरों में तापमान ————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पहलगाम में बादल फटा, सड़क बही, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड:पाकिस्तान से आ रहीं सूखी हवाओं ने बारिश रोकी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां मानसून की रफ्तार थमी है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ़ आई। कई खेत बर्बाद हो गए, सड़क बह गई। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

रूस-ईरान ने क्रिप्टो में ₹9.92 लाख करोड़ का व्यापार किया:दुनिया के बैंकिंग सिस्टम से अलग नेटवर्क बनाया; ड्रोन, तेल और हथियार खरीदे

अमरनाथ यात्रा में कोई कचरा नहीं फैलेगा:ऐसा करने वाली देश की पहली धार्मिक यात्रा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *