देशभर में होली पर रंगों की धूम, PHOTOs:राजस्थान में विदेशी मेहमानों ने उड़ाया रंग-गुलाल; अखिलेश यादव ने मनोज तिवारी पर वीडियो सॉन्ग बनाया

देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है। सोमवार (2 मार्च) को देशभर में होलिका दहन हुआ था। लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से देश के ज्यादातर शहरों में मंगलवार को लोग रंग नहीं खेल पाए। राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में उमंग और उल्लास का माहौल है। सड़कों पर रंगों में सजी टोलियां निकलीं। जयपुर में होली मनाने दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए। विदेशी मेहमानों ने DJ की धुन पर खूब डांस किया। वहीं भरतपुर में 200 साल पुरानी परंपरा ‘बिन दुल्हन की बारात’ निभाई गई। इसमें दूल्हे को पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट पर बैठाया गया। बैंड-बाजे और होली के गीतों के बीच बारात जैन मंदिर पहुंची। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर 1 मिनट 14 सेकेंड का वीडियो सॉन्ग बनाकर उन्हें होली विश किया। इसमें मनोज तिवारी का मुखौटा पहने एक शख्स घूमता हुआ देखा जा सकता है। होली को देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। देशभर में होली की 20 तस्वीरें… होली सेलिब्रेशन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं

More From Author

इजराइल-ईरान जंग…छत्तीसगढ़ के 3 दोस्त दुबई में फंसे:फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वापसी में देरी, तीनों घूमने गए थे, भारत सरकार से मांगी मदद

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:रंगोत्सव की धूम, पेट्रोल की कालाबाजारी, 3 दोस्त दुबई में फंसे, पत्नी की गला घोंटकर हत्या, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *