दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग, मौत का आंकड़ा बढ़कर 21:होटल में ठकरे कई विदेशी भी मारे गए; 37 लोगों को बचाया गया

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच फोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। घटना की 5 तस्वीरें… दिल्ली रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

छत्तीसगढ़- 500 तहसीलदारों की हड़ताल, BJP-विधायक की गिरफ्तारी की मांग:राजस्व कामकाज ठप, भटक रहे लोग; कांग्रेस बोली- सरकार बचा रही

भारतीय सामानों पर 12.5% तक एक्सट्रा टैरिफ लग सकता है:अमेरिका ने 54 देशों पर जबरन मजदूरी का आरोप लगाया; दिल्ली में ट्रेड डील पर बातचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *