अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इंडिया टूर हैं। सोमवार को टूर का आखिरी दिन है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का सम्मान होगा। हालांकि, वे अब तक दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। खराब मौसम के कारण उनकी चार्टर फ्लाइट तय समय पर रवाना नहीं हो सकी। उन्हें सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के चलते उनकी उड़ान को रोक दिया गया। फिलहाल, वे मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। मेसी शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे। उसके बाद हैदराबाद और मुंबई के टूर किए। मुंबई में मेसी को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी वर्ल्ड कप की जर्सी गिफ्टी की। इस दौरान वे कई बॉलवुड स्टार्स से मिले थे। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने मेसी के दौरे पर हुई खर्च पर सवाल उठाए ओलिंपिक में शूटिंग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के भारत दौरे पर हुए भारी खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग मेसी के साथ तस्वीर लेने और उन्हें देखने के लिए बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। यह लोगों का अपना पैसा है और उन्हें यह अधिकार है कि वे इसे जहां चाहें खर्च करें। लेकिन अभिनव बिंद्रा का मानना है कि यदि यही धन भारत में खेलों को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास और खिलाड़ियों की मदद में लगाया जाए, तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ भी असंभव नहीं रहेगा। नीचे पोस्ट देखें मेसी ने छेत्री को जर्सी गिफ्ट की
रविवार को मेसी ने मुंबई में सुआरेज और डी पॉल के साथ पैडल इवेंट में हिस्सा लिया। वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5.30 बजे भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री वानखड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मैच खेलते नजर आए। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। शाम करीब 6 बजे सचिन तेंदुलकर और मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मेसी यहां छेत्री से मिले और उन्हें मोमेंटो और जर्सी भी गिफ्ट की। कुछ देर बाद मेसी ने पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लिया। इस दौरान फैंस ने बार्का (मेसी के पिछले क्लब बार्सिलोना) के नारे लगाए। शूटआउट के बाद मेसी ने मैदान का चक्कर लगाया और दर्शकों में फुटबॉल फेंकी। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला। आखिर में मेसी ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस करीना कपूर से भी मुलाकात की। इस दौरान सचिन ने मेसी को अपनी 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जर्सी गिफ्ट की। मुंबई इवेंट के फोटोज… वानखेड़े स्टेडियम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते लियोनल मेसी हैदराबाद में राहुल गांधी से मिले थे
एक दिन पहले मेसी ने हैदराबाद में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला था। यहां वे सीएम रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मिले थे। उन्होंने कोलकाता में अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। मेसी के सॉल्ट लेक स्टेडियम से जल्दी निकले से नाराज फैंस ने तोड़फोड़ भी कर दी थी। मेसी के साथ रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज भी हैं। हैदराबाद में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला 15 दिसंबर को पीएम मोदी से मिलेंगे मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। मेसी को 4 शहरों का दौरा करना है। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनका दौरा खत्म हो जाएगा।
