दिल्ली में चुनाव का ऐलान आज:दोपहर 2 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस; फरवरी में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैंडिडेट के नॉमिनेशन की तारीख, नॉमिनेशन वापस लेने की तारीख, वोटिंग और रिजल्ट की तारीख की सूचना देगा। दिल्ली में मुख्य रूप से तीन बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ने 70, कांग्रेस ने 48 और भाजपा ने अपने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पिछले साल सितंबर में उनके इस्तीफे के बाद आतिशी को CM बनाया गया। आप सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर चुकी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें… कांग्रेस की तीन लिस्ट जारी, अब तक 48 उम्मीदवार घोषित कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… भाजपा की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें… खबर अपडेट की जा रही है।

More From Author

50किलो IED से 2025 का पहला सबसे बड़ा नक्सल-अटैक:नक्सलियों को पता था जवान रास्ता बदलेंगे,रात में रची साजिश,क्लियर-रास्ते में उड़ाई 11वें नंबर की गाड़ी

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी में भी 150 अंक की बढ़त, NSE कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा चढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *