दंतेवाड़ा में आंगन से 2 साल की बच्ची का अपहरण:लोग बोले- वैन से पहुंचे फेरीवालों ने उठाया, 20 थाना इलाकों में घेराबंदी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में घर के आंगन में खेल रही 2 साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। बताया जा रहा है कि, वैन गाड़ी से कुछ फेरी वाले पहुंचे थे, जिन्होंने बच्ची को उठाया और गाड़ी में डालकर फरार हो गए। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही है। बॉर्डर वाले इलाके में 20 से ज्यादा थाना क्षेत्र सील कर दिया गया है। जिसमें दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, दरभा, पखनार, अरनपुर, कुआकोंडा भांसी, बचेली, भैरमगढ़, नेलसनार, कोड़ेनार, परपा, जगदलपुर समेत पड़ोसी जिले शामिल है। बच्ची के माता-पिता खेती-किसानी करते हैं। दोपहर एक बजे की घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी कोंटा पारा में बच्ची बुधवार दोपहर 1 बजे अपने घर के आंगन में खेल रही थी। उसके साथ एक और बच्ची थी। इसी बीच अचानक से कोई फेरीवाले वैन में पहुंचे और बच्ची को पकड़ लिए। फेरीवालों की नहीं हुई पहचान साथ में खेल रही दूसरी बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। घर वाले बाहर निकले तब तक बच्ची को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, फेरी वाले कौन थे? कहां से आए थे? किस नंबर की गाड़ी थी? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा, कटेकल्याण थाना प्रभारी, निर्मल वर्मा समेत पुलिस की टीम उस पूरे इलाके में तैनात है। बच्ची की तलाश की जा रही है। दंतेवाड़ा ASP आर के बर्मन ने कहा कि, हम अभी इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले 1. सितंबर 2024 में दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी से एक महिला 18 दिन के नवजात बच्चे को उसके घर के झूले से उठाकर ले गई थी। यह घटना तब हुई जब बच्चे की मां पास के नल से पानी भरने गई थी। हालांकि, कुछ ही घंटे के अंदर पुलिस ने बच्चे को ढूंढ लिया था। 2. सितंबर 2024 को दंतेवाड़ा के पोंदुम गांव से दो बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े एक 6 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया था। अपहरण के करीब 20 दिन बाद, आरोपी बच्चे को धमतरी-नगरी मार्ग पर सड़क किनारे छोड़कर भाग गए थे। राहगीरों की सूचना पर धमतरी पुलिस ने बच्चे को संरक्षण में लिया और बाद में दंतेवाड़ा पुलिस की टीम ने बच्चे को परिजनों को सौंपा था। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… झूले में सो रहे 6 महीने के बच्चे का अपहरण: बाइक सवार युवकों ने पिता को शराब लेने भेजा, फिर मासूम को उठा ले गए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बाइक सवार दो युवकों ने 6 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया है। बाइक सवार युवकों ने बच्चे के पिता को शराब लाने के लिए 100 रुपए दिए। पिता शराब लाने गया तो वे पालने में सो रहे बच्चे को लेकर भाग गए। वे कहां से आए थे? वे गांव में क्यों आए थे, इसका पता नहीं चल पाया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अंधेरे में 48 गांव,PM को खून से लिखे 500 लेटर:ग्रामीण बोले- सुशासन शिविर में भी सुनवाई नहीं, अफसर बोले-अभ्यारण्य इलाका, इसलिए अटका प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़- चावल देकर भविष्य बताने वाले बाबा पर रेप केस:दर्द भगाने के बहाने महिला से गंदी हरकत; एक साल में 3 पाखंडी पकड़ाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *