छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी युवक बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। देखिए पहले ये तस्वीरें-
2 घायलों का इलाज जारी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। घायलों और मृतकों के नाम मृतकों की पहचान अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) के रूप में हुई है। जबकि जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) की हालत गंभीर बना हुई है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस बोली- पीएम के बाद सौंपा जाएगा शव पांडातराई पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सड़क-हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्य की मौत: कार बेकाबू होकर डिवाइडर टकराई,फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी,चौथिया-कार्यक्रम से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और चलती ट्रक के पीछे जा घुसी। पढ़ें पूरी खबर…
