तस्‍करी कर US पहुंची 120 करोड़ की मूर्तियां भारत लौटीं:भारतीय नौसेना को मिला स्‍वदेशी फ्रिगेट महेंद्रगिरी; 2 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL) 1. पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल NCLT के प्रेसिडेंट बने 30 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NLCT) के प्रेसिडेंट अपॉइंट हुए। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ने उनके अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी है। 2. पीएम मोदी 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी मई में यूरोप के चार देश की यात्रा पर जाएंगे। वे 15 से 20 मई तक नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं 30 अप्रैल को अमेरिका ने भारत को 675 प्राचीन मूर्तियां लौटाईं। ये मूर्तियां 14 मिलियन डॉलर यानी लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा की हैं। 4. वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम भारत दौरे पर आएंगे 30 अप्रैल को वियतनाम के राष्ट्रपति टू लैम ने भारत के राजकीय दौरे की जानकारी दी। राष्ट्रपति लैम 5 से 7 मई तक भारत के राजकीय दौरे पर होंगे। 5. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को महेंद्रगिरी सौंपा 1 मई को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने स्वदेशी उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरी’ को भारतीय नौसेना को सौंप दिया है। आज का इतिहास ———————- ये खबर भी पढ़ें… DRDO ने पहली बार हेलिकॉप्टर से 2 मिसाइल लॉन्च कीं:भारतीय गोल्फर विजय कुमार का निधन, 1 मई के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

More From Author

श्रमिक दिवस पर भूपेश बघेल ने मनाया ‘बोरे बासी दिवस’:श्रमिकों और छात्रा को सम्मानित किया, पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘सुशासन तिहार’ पर बोला हमला

खबर हटके- 5 दुल्हन बारात लेकर एक ही घर पहुंचीं:गिलहरी ने 18 लोगों को काटा; 7 साल का बच्चा तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *