तमिलनाडु में TVK दफ्तर के बाहर भारी सिक्योरिटी:पार्टी उम्मीदवार एक वोट से जीता; शाम 4 बजे ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आए। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा ने कब्जा जमाया है। तमिलनाडु में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ, यहां 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से पीछे है। इधर पुडुचेरी में एनडीए की ही सरकार सत्ता में बनी रहेगी। चेन्नई स्थित टीवीके के दफ्तर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं, पार्टी थिरुप्पाथुर से टीवीके प्रत्याशी के श्रीनिवास सेतुपति ने डीएमके उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को एक वोट से हराया है। श्रीनिवास को 83,365 वोट मिले। इधर, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने कल आरोप लगाया था कि ‘निर्वाचन आयोग और भाजपा गड़बड़ी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं हैं। मेरे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया, मुझे रोका गया। पीटा गया। देश की 78% आबादी और 72% भूभाग पर अब भाजपा+ का राज गंगासागर से कन्याकुमारी तक पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति के बड़े ‘पॉवर सेंटर्स’ को बड़ा झटका दिया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन भाजपा को चुनौती देने वाले प्रमुख चेहरे थे। बंगाल (42) और तमिलनाडु (39) लोकसभा की 81 सीटें तय करते हैं। इनके ढहने से इंडिया गठबंधन पिछड़ गया। केरल में कांग्रेस की जीत उसे राहत देती है, लेकिन यह बढ़त विपक्ष में नई खींचतान शुरू करेगी। अब विपक्ष की लड़ाई सत्ता की नहीं, प्रासंगिकता बचाने की हो गई है। तमिलनाडु, पुदुचेरी में एक ​परिवार को 3 सीटें लॉटरी किंग मार्टिन की पत्नी, बेटा, दामाद तीन दलों से जीते चुनावी बांड के सबसे बड़े खरीदार बनकर देशभर में चर्चा में आए ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन सदस्यों ने तमिलनाडु और पुदुचेरी में तीन सीटें जीती हैं। मार्टिन की पत्नी लीमा रोज ने एआईएडीएमके के टिकट पर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के लालगुडी से 2,739 वोटों से जीत हासिल की। लीमा चुनाव में राज्य की सबसे अमीर उम्मीदवार (संपत्ति 1,050 करोड़ रुपए) थीं। 5 राज्यों के राजनीतिक अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

अमेरिका ने होर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप; ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 77,000 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट, ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *