तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंगलवार को राज्य में मंदिरों , स्कूल-कॉलेज और बस स्टैंड के पास की कुल 717 शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ ही CM विजय ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी (OSD) बनाया है। रिकी ने ही विजय के CM बनने की भविष्यवाणी की थी। साथ ही उनकी शपथ का समय भी बदलवाया था। CM जोसेफ विजय शपथ लेने के साथ ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार विधानसभा में पहली स्पीच दी थी। इसके बाद कई आदेश जारी किए। TVK सरकार को 13 मई को अपना फ्लोर टेस्ट भी देना है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सेतुपति मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को TVK विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति पर विश्वास प्रस्ताव समेत किसी भी वोटिंग में हिस्सा लेने पर रोक लगाई है। सेतुपति ने तिरुपत्तूर सीट से DMK उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था। पेरियाकरुप्पन ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग की थी। जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी और एन सेंथिलकुमार की वेकेशन बेंच की तरफ से लगाई गई रोक के बाद सेतुपति किसी भी अविश्वास प्रस्ताव पर भी वोट नहीं दे सकते। याचिका में पेरियाकरुप्पन ने मतगणना प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। TVK विधायक सेतुपति ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। तमिलनाडु विधानसभा की 3 तस्वीरें… तमिलनाडु की राजनीति में आज के 5 बड़े घटनाक्रम TVK ने पार्टी सदस्यों के लिए भी बनाए रूल पार्टी के X हैंडल पर एक पोस्ट में सदस्यों के लिए नया निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है- तमिझागा वेत्री कझगम की स्थापना सिर्फ तमिलनाडु के लोगों की भलाई के मकसद से की गई थी। इसलिए, कोई भी पार्टी साथी जन्मदिन, पारिवारिक कार्यक्रमों पर कहीं भी बैनर, पोस्टर नहीं लगाएगा। सड़कों, पब्लिक प्लेस जहां लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हों, ऐसे तरीकों से जिससे लोगों की आवाजाही, ट्रैफिक में रुकावट आए और आम लोगों को परेशानी हो। कोई भी ऐसे किसी भी जश्न में शामिल नहीं होगा जिससे लोगों को किसी भी तरह से रुकावट हो। प कोई भी बैनर, सेलिब्रेशन या किसी और चीज़ से जनता को रुकावट डालता है, उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ——————————
