डैम में शिकारियों ने छिपाई 2 दोस्तों की लाश:जंगली-सूअर के लिए लगाया करंट, युवक चपेट में आए, जशपुर में 6 दिन से लापता थे

छत्तीसगढ़ के जशपुर में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों जंगल में चिड़िया मारने गए थे। घटना के बाद शिकारियों ने पकड़े जाने के डर से दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम में फेंक दिया था। जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम दिलीप राम खड़िया (23) और विलियम कुजूर (31) है। जो कि सेरमाटोली गांव के रहने वाले थे और दोस्त थे। दोनों युवक 6 दिनों से लापता थे। गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ में 4 अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, दिलीप और विलियम मजदूरी करते थे। 12 दिसंबर को दोनों ग्राम डांगबंधी के जंगल में चिड़िया मारने गए थे। देर रात तक दोनों नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डांगबंधी का रहने वाला आयटू लोहार (30) कागजपुडा डैम के पास घूम रहा है। उसके मूवमेंट संदिग्ध है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 4 साथियों के साथ मिलकर जंगल के पास अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने करंट प्रवाहित तार बिछाया था। रात के समय वे लोग अरहर के खेत के पास पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि करंट लगने से पड़ोसी गांव सेरमाटोली के 2 युवकों की मौत हो चुकी थी। डैम में झाड़ियों के नीचे छिपाई लाश डरकर आरोपियों ने बिजली का तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण करंट से झुलसना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 238 और 3(5) के केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जल्द होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी- ASP इस मामले में ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शवों को बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… MP में 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…मर्डर-प्लान का VIDEO:छत्तीसगढ़ के किलर को सुपारी, बेटा बोला-मम्मी-पापा को काटकर तुरंत भागेंगे,बर्थडे पर मारे थे थप्पड़ मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में ट्रिपल मर्डर केस में हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें सौतेला बेटा और 4 अन्य सहयोगी मर्डर प्लान करते नजर आ रहे हैं। सौतेला बेटा कह रहा है कि तुरंत काटकर पांचों लोग भाग जाएंगे। इनमें एक किलर छत्तीसगढ़ का रहने वाला भी है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

मोदी बंगाल में ₹3200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे:असम में एयरपोर्ट टर्मिनल का इनॉगरेशन करेंगे, ये बांस उद्यान की थीम पर बना

कोहली के रिकॉर्ड से 13 रन दूर रह गए अभिषेक:हार्दिक की सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी; भारत ने लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *