ट्रम्प की टैरिफ बढ़ोतरी से सेंसेक्स 1100 अंक गिरा:निफ्टी भी 350 अंक नीचे, रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेंसेक्स में आज यानी 11 फरवरी को 1100 अंक (1.49%) से ज्यादा की गिरावट है। ये 76,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 350 अंक (1.59%) की गिरावट है, ये 23,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 4% टूटा है। मीडिया इंडेक्स भी 3% से ज्यादा नीचे हैं। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट है। मेटल और आईटी इंडेक्स 1.50% नीचे हैं। मार्केट में गिरावट के तीन कारण 1. अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ बढ़ाने के कदम के बाद बाजार में लगातार गिरावट आ रही है। ट्रम्प के इस कदम से दुनिया भर में ट्रेड वॉर की आशंका फिर से पैदा हो गई है। ट्रम्प ने एल्यूमीनियम टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 25% कर दिया है और स्टील आयात पर 25% टैरिफ को बहाल कर दिया, जो पहले अमेरिका में ड्यूटी फ्री था। 2. रुपए की कमजोरी रुपए की लगातार कमजोरी ने मार्केट सेंटीमेंट कमजोरी हो रहे हैं। सोमवार को इंट्राडे में रुपए रुपए 88 प्रति अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, आज यानी, मंगलवार को रुपया 21 पैसे मजबूत हुआ है। जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाली तेज कर देते हैं क्योंकि उनका वास्तविक रिटर्न कम हो जाता है। 3. कमजोर तिमाही नतीजे कमजोर Q3 आय ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया है। रिजल्ट के बाद आज आयशर मोटर्स के शेयरों में 7% की गिरावट आई। कंपनी का Q3FY25 में नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 17.5% बढ़कर 1,170.5 करोड़ रुपए हो गया, लेकिन ये अनुमान से कम है। उच्च लागत और उच्च-मार्जिन वाली मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट से प्रॉफिट कम हुआ है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 10 फरवरी को सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट थी, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी थी। एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट थी।

More From Author

ट्रम्प ने विदेशों में भ्रष्टाचार विरोधी कानून खत्म किया:अडाणी पर अमेरिका में इसी के तहत केस दर्ज; मोदी के दौरे से पहले फैसला

महाकुंभ में अब तक 45 करोड़ ने डुबकी लगाई:संगम में जबरदस्त भीड़; कमिश्नर-DIG सड़क पर उतरे; एक्टर आशुतोष राणा ने स्नान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *