ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत का LIVE VIDEO:लेफ्ट टू राइट जाते समय ब्लाइंड स्पॉट पर आया, सिर पर चढ़े ट्रक के पहिए

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। शनिवार (2 मई) शाम छत्रपति शिवाजी चौक में सिग्नल खुलने पर सभी वाहन आगे बढ़ रहे थे, इसी समय बाइक सवार लेफ्ट से राइट साइड जाने के लिए आगे बढ़ा और वह ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट पर आ गया। घटना में उसकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार छन्नू बंजारे (50) का सिर बुरी तरह से ट्रक के पहिए के नीचे कुचला गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हादसे की लाइव तस्वीरें देखिए… काम के बाद घर लौट रहा था बाइक सवार मृतक की पहचान गुरुर क्षेत्र निवासी छन्नू बंजारे (50) के रूप में हुई है, वह पेशे से मजदूर था। शनिवार (2 मई) को वह अपनी पत्नी बच्चे को परिजनों के यहां छोड़ने हटकेशर आया हुआ था। शाम को वापस अपने घर गुरुर लौट रहा था। तभी छत्रपति शिवाजी चौक के पास यह हादसा हुआ। संभलने का नहीं मिला मौका सामने आए वीडियो के मुताबिक, बाइक सवार यह अंदाजा नहीं लगा पाया कि वह ट्रक के नीचे आ जाएगा। अचानक हुए हादसे से उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गलती किसकी थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि केवल CCTV फुटेज के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। ट्रक की रफ्तार, चालक की लापरवाही और चौक की यातायात व्यवस्था सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद एक बार फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त चौकों पर बेहतर सिग्नलिंग, स्पीड कंट्रोल और निगरानी की जरूरत है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ पाएगी। ……………… इस ख़बर से जुड़ी और भी ख़बरें पढ़िएट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत: बालोद में बाइक के उड़े परखच्चे, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया बालोद में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अछोली गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान:इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी, सीनियर्स वनडे ट्रॉफी जिता चुकीं; बोलीं- बेस्ट देने की कोशिश करूंगी

छत्तीसगढ़ के कृषि अधिकारी को रेप केस में उम्रकैद:कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही बोला- लड़की नीची जाति की, शादी नहीं करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *