टीम-नवीन में लक्ष्मी वर्मा को मिल सकता है महामंत्री पद:छत्तीसगढ़ से 4 नामों की चर्चा, संतोष-सौरभ, रूपकुमारी सचिव पद की रेस में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। 20 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने वाले नितिन नबीन जल्द ही अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं। 15 जून के बाद नई टीम का ऐलान होने की संभावना है। पार्टी के भीतर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि इस बार संगठन में युवा और सक्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा का नाम राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। संगठन और महिला मोर्चा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। राष्ट्रीय सचिव बनने की रेस में ये नेता राष्ट्रीय सचिव पद के लिए सांसद संतोष पांडेय, सौरभ सिंह और सांसद रूप कुमारी चौधरी के नाम चर्चा में हैं। पार्टी के भीतर इन नेताओं को संगठनात्मक कार्यों और जनाधार के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ टीम में भी होगा बदलाव इधर राष्ट्रीय टीम के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन के साथ कई क्षेत्रीय अध्यक्षों और पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जा सकती है। ऐसे में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर होने वाले इन बदलावों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं।
…………………….. छत्तीसगढ़ भाजपा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, तहसीलदार हड़ताल पर:अफसर को पीटने का आरोप, पीड़ित बोला- नार्को टेस्ट कराएं; बैज बोले- CM चुपचाप बैठे हैं छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चांदी एक दिन में ₹6,138, सोना ₹1,896 सस्ता:1kg चांदी ₹2.55 लाख, 10g सोना ₹1.54 लाख का हुआ

स्पोर्ट्स अपडेट्स:ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, विरोधी टीम विजेता घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *