जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत:तीसरा टी-20 आज, ईशान-तिलक फॉर्म में; बॉलिंग में प्रिंस ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जाएगा। मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। अब उसकी नजर जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप करने पर होगी। दोनों के बीच अब तक 16 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैच जीते हैं। जिम्बाब्वे को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है। ईशान-तिलक ने फिफ्टी लगाई मरुमानी और मुजरबानी से उम्मीदें पिच रिपोर्ट और मौसम हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिलती है, लेकिन विकेट पुराना होने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। रविवार को हरारे में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 10 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादीवानाशे मरुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

More From Author

मीराबाई चानू गोल्ड के लिए उतरेंगी:कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन आज; भारतीय खिलाड़ी 5 खेलों में दिखाएंगे दम

भारत ने इस साल सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत; सूर्यवंशी लगातार 4 बाउंड्री लगाकर आउट हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *