छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षिका की स्कूल में सोने की बाली गुम हो गई। आरोप है कि 7 दिनों बाद शिक्षिका लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर स्कूल पहुंचीं और छात्रों पर गुम हुई बाली के बारे में जानकारी देने का दबाव बनाने लगी। यह भी आरोप है कि शिक्षिका ने बच्चों को बीमारी का डर दिखाया। इस दौरान लाल कपड़े में रखे नारियल, चावल और मौली का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- 7 दिनों बाद लाल नारियल-चावल लेकर पहुंची स्कूल जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका का नाम गीता कुम्भकार (38) है। जो कि ग्राम जर्व की रहने वाली हैं। वह बलौदा विकासखंड के काठापाली शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थीं। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को स्कूल परिसर में उनकी एक कान की सोने की बाली गुम हो गई थी। काफी तलाशने के बाद सोने की बाली नहीं मिली। 31 जुलाई को गीता कुम्भकार लाल कपड़े में नारियल, चावल और मौली का धागा लेकर स्कूल पहुंचीं। इसके बाद वह बच्चों पर गुम हुई बाली के बारे में जानकारी देने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि गीता कुम्भकार ने बच्चों के कहा कि अगर किसी को बाली के बारे में जानकारी है और वह नहीं बताएगा, तो उसे उल्टी-दस्त और अन्य बीमारियों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिकायत के बाद BEO ने भेजी जांच रिपोर्ट शिक्षिका की इस हरकत से बच्चे डर गए और घर जाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। अगले दिन बच्चों के पेरेंट्स स्कूल पहुंचे और मामले की शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से की। शिकायत मिलने के बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला रिपोर्ट और वायरल वीडियो देखने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने शिक्षिका गीता कुम्भकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। हालांकि, तय समय के भीतर शिक्षिका ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में उन्हें सस्पेंड कर बीईओ कार्यालय बलौदा अटैच कर दिया गया है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीचर ने स्टूडेंट से लिखवाई 200 बार मां की गाली:अंबिकापुर में स्कूल में गाली देने पर दी सजा, कहा- पेरेंट्स से साइन कराकर लाना अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की टीचर ने कक्षा आठवीं के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दी। छात्र ने अपनी कॉपी में इंग्लिश और हिंदी भाषा में 100-100 बार यह गाली लिखी। टीचर ने छात्र से कहा कि कॉपी अपने पेरेंट्स को दिखाकर साइन कराकर लाना। पढ़िए पूरी खबर…
