छत्तीसगढ़ में DSP और सहायक सेनानियों का तबादला:सविता सिंह परिहार को भिलाई और अरनोल्ड संतरी बढ़ा बिलासपुर भेजे गए

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 9 जुलाई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया। सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गृह विभाग के अनुसार, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर पहले निरीक्षक (विशेष शाखा) से उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नति दी गई थी। अब इन अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। सविता सिंह परिहार को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा, भिलाई भेजा गया है। जबकि अरनोल्ड संतरी बढ़ा को जशपुर से विशेष शाखा, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। इन सहायक सेनानियों की नई पोस्टिंग गृह विभाग ने बताया कि सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। पढ़ें आदेश की कॉपी-

More From Author

BSP लोहा चोरी केस में GM और AGM अरेस्ट:प्लांट के अंदर से आरोपियों की कर रहे थे मदद; फ्लू डस्ट की आड़ में वारदात

विजय बोले- करूर भगदड़ मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द:पुलिस भीड़ संभालने में नाकाम रही, DMK ने 41 मौतों का जिम्मेदार मुझे ठहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *