छत्तीसगढ़ में 33% महिला आरक्षण पर शासकीय संकल्प होगा पेश:विधानसभा का विशेष सत्र; विपक्ष बोला- निंदा प्रस्ताव कहकर शासकीय संकल्प ला रहे

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। आज के इस सत्र में महिला सशक्तिकरण को लेकर शासकीय संकल्प पेश किया जाएगा। इसमें परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। सत्र से पहले सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर तथ्यों के साथ हमला बोलने की तैयारी कर ली है। इस विशेष सत्र में प्रदेश भर की 500 से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि शामिल हुई है। सत्र की शुरूआत दोनों पक्षों में तीखी बहस के साथ हुई। विपक्ष ने कहा कि सदन के बाहर निंदा प्रस्ताव की बात कही गई थी, अब शासकीय संकल्प लाकर चर्चा कर रहे हैं। कार्यवाही से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखे…

More From Author

सोना ₹679 बढ़कर ₹1.49 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹16 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹582 बढ़कर ₹2.37 लाख पर पहुंची

ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी:10वीं में 98., 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स की लिस्ट इस साल भी नहीं की गई रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *