छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से चढ़ने लगा पारा:चार शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री पार, रायपुर सबसे गर्म; आज पड़ सकती हैं बौछारें

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। लौटते मानसून से प्रदेश के कुछ जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम ड्राई रहेगा। मानसून सीजन खत्म होने और बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और जगदलपुर में पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस वजह से गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। गुरुवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री अंबिकापुर में रहा। प्रदेश से 20 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवा की एंट्री के साथ अक्टूबर महीने के आखिर में तापमान गिरेगा, जिससे रात में ठंड बढ़ेगी। रायगढ़ में गुरुवार को सबसे ज्यादा बरसा पानी मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रायगढ़, बारसूर, वाड्रफनगर चलगली में 1 सेमी बारिश हुई है। एक दो जगहों पर इससे कम पानी बरसा है। सीजन खत्म होने के बाद मानसून की गतिविधियों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। रायपुर में कैसा रहेगा मौसम रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36℃ और न्यूनतम तापमान 26℃ के आसपास रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के 1- 2 स्थानों पर हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जून से सितंबर तक ही मानसून सीजन मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर चार महीने ही मानसून सीजन माना जाता है। इसी महीने में ही सबसे ज्यादा बारिश होती है। अक्टूबर में बारिश नहीं होती या फिर कम होती है। इसलिए सीजन की गणना में जून से सितंबर माह को ही लिया जाता है।

More From Author

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले हुए:भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश

आरजी कर भ्रष्टाचार केस- एक डॉक्टर अरेस्ट:यह TMC का युवा नेता भी; अब तक 5 गिरफ्तारी; भाजपा बोली- CBI सही काम कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *