उत्तर भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, बंगाल तक कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले 5 दिनों से पारा लगातार 40°C से 45°C के बीच बना है। तेज गर्मी का असर जनजीवन पर नजर आने लगा है। राजस्थान के टूरिस्ट प्लेस उदयपुर, जयपुर में पर्यटकों की संख्या घट गई है। यूपी के आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली में पारा इस हफ्ते 45°C पार जा सकता है। इसके चलते दिल्ली के स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हर 45-60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाएं। ताकि उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी दी है। यानी इन जिलों में रात का तापमान भी 27°C से ज्यादा रहेगा। दिन की तरह रात में भी लू चलेगी। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में लगातार पारा 44°C के ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम के तहत ठंडी फुहारें छोड़ी जा रही हैं। आज देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव… देशभर से गर्मी की तस्वीरें… वार्म नाइट अलर्ट क्या है… मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का तापमान भी सामान्य से बहुत ज्यादा हो जाता है, तो उसे ‘वार्म नाइट’ कहा जाता है। यानी जब दिन का तापमान लगातार 40°C या उससे ऊपर हो और रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4°C तक ज्यादा हो। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती और मौसम 24 घंटे गर्म बना रहता है। असम, मेघालय और अरुणाचल में भारी बारिश, दक्षिण भारत में भी आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुवाहाटी में सड़कों पर पानी भरा है। सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, बंगाल से सटे ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में आंधी बारिश का अलर्ट है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 23 अप्रैल: 24 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: रेगिस्तानी जिलों से ज्यादा गर्म चितौड़गढ़, पारा 42.4°C, अगले 3 दिन आंधी-लू का अलर्ट राजस्थान में मंगलवार को 10 से ज्यादा जिलों में 40°C या उससे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा गर्म दिन और बाड़मेर में सबसे गर्म रात रही। राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने और तापमान 2°C तक बढ़ने की संभावना है। 7 जिलों में 23 से 25 अप्रैल को हीटवेव की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: खजुराहो-नर्मदापुरम में पारा 43°C, ग्वालियर समेत 10 जिलों में आज लू की चेतावनी मंगलवार को खजुराहो, नर्मदापुरम सबसे गर्म रहे। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। बुधवार को ग्वालियर समेत 10 जिलों में लू का अलर्ट है। प्रदेश में अब वार्म नाइट की स्थिति भी बनी हुई है। भोपाल समेत कई शहरों में रात में तापमान 25 से 27°C के आसपास ही चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में लू चलेगी, 4 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी बुधवार को 35 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। आगरा में ताजमहल देखने पहुंचा एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। 5-6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। पढ़ें पूरी खबर… 4. छत्तीसगढ़: अगले 24 घंटे में 2°C गिरेगा पारा, 44°C पार जा सकता है तापमान अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में 1 से 2°C की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में तापमान 2 से 3°C तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर फिर तेज होगा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 43°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: 18 शहरों का तापमान 40°C से ज्यादा, 6 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट बुधवार को भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और बक्सर में हीट वेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया है। 18 जिलों का तापमान 40°C के पार चला गया है। गयाजी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.7°C सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. ओडिशा: लू का कहर जारी, झारसुगुड़ा में 43.6°C पहुंचा मंगलवार को प्रदेश के 18 जगहों पर तापमान 40°C या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में रही, जहां तापमान 43.6°C दर्ज किया गया। हालांकि मयूरभंज, क्योंझर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, रायगढ़ा और कोरापुट में आंधी-तूफान आने का भी अलर्ट है। 7. झारखंड: आज झुलसाएगी गर्मी; 25 से फिर बरसेंगे बादल:40kmph की रफ्तार से चलेगी हवा 22 और 23 अप्रैल को गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी झारखंड में लू चलने की आशंका जताई गई है। जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक जिलों में तापमान 40 से 41°C तक पहुंच सकता है। 24 अप्रैल से राज्य के मौसम में बदलाव शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर…
