चांदी ₹3,988 गिरकर ₹2.44 लाख पर आई:ऑलटाइम हाई से ₹1.42 लाख नीचे आ चुकी, सोने की कीमत आज ₹816 कम हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,988 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 816 रुपए गिरकर 1.49 लाख रुपए पर आ गया है। ऑल टाइम हाई से ₹27 हजार गिरा सोना इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 27 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 140 दिन में चांदी 1.42 लाख रुपए सस्ती हो गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

प्रियंका का आरोप- NEET स्टूडेंट्स से ₹1.32 लाख करोड़ वसूले:यह रकम शिक्षा बजट के लगभग बराबर, पसंदीदा कारोबारियों का 16 लाख करोड़ लोन माफ

रायपुर में होटल कारोबारी के बेटे की पिटाई, VIDEO:थार से रैश ड्राइविंग कर बाइक सवारों को मारी टक्कर, खुद को ढेबर परिवार का बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *