चांदी ₹2318 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची:इस साल ₹21 हजार महंगी हो चुकी, सोना आज ₹377 बढ़कर ₹1.51 लाख के पार निकला

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 मई को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 377 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए के पार निकल गया है। वहीं चांदी 2318 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 6 मई, 2026 सोना इस साल 18 हजार और चांदी 21 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 19 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

More From Author

सिंहदेव बोले- कांग्रेस को बनना होगा बेहतर विकल्प:रायपुर में कहा- विष्णुदेव साय अच्छे आदमी, लेकिन सरकार का काम औसत से कम

कनाडा को छोड़ अलग देश बन सकता है अल्बर्टा:अक्टूबर में वोटिंग संभव, अलगाववादियों ने 3 लाख हस्ताक्षर जुटाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *