चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला यात्री का शव:छत्तीसगढ़ के कोरबा का रहने वाला था, जांच में जुटी GRP

पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर गुरुवार रात एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोका गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी और उसका अगला ठहराव ललितपुर था। देर रात करीब 12 बजे गार्ड ने जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बीना स्टेशन पर उतारा गया शव सूचना के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौजूद जीआरपी टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस की तलाशी में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई। भोपाल से गेट पर बैठकर कर रहा था यात्रा ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जीआरपी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

More From Author

ED की रिमांड में भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव:300 करोड़ के ट्रांजेक्शन, शेल कंपनियों, हवाला नेटवर्क की जांच; 8 दिनों तक पूछताछ होगी

कनाडा में आंधी-बारिश में सड़कों पर 500 पंजाबी छात्र:बोले- लाखों का कोर्स किया, अब वर्क परमिट से इनकार; अल्बर्टा प्रीमियर बोलीं- देश छोड़ना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *