छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक लड़की की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह बाइक सवार 2 युवक पूर्णिमा चौहान (25) के घर पहुंचे। एक गन लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। परिवार वालों से युवती के बारे में पूछताछ की। तभी पूर्णिमा बाहर निकली। युवक ने उसे देखते ही 3 राउंड गोली चलाई। गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर जा लगी। फायरिंग के बाद दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। पूर्णिमा प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी, तभी ये वारदात हुई। देखिए पहले ये तस्वीरें… आरोपी ने 3 राउंड फायरिंग की दरअसल, पूर्णिमा चौहान पिछले 4 साल से पंजाब की स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई। सिर में लगी गोली गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल- 112 की टीम ने फौरन पूर्णिमा को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम एक्टिव हो गई। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि हमला किस वजह से किया गया और इसमें शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ……………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार गोली मारकर हत्या: पेंड्रा में सोना-चांदी लूटकर ले गए 3 बदमाश, विरोध करने पर सीने पर की फायरिंग पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद करते समय बदमाश प्रदीप सोनी से सोना-चांदी लूटने लगे, उन्होंने विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
