गांव में घुसे हाथियों को पत्थर मारकर खदेड़ा, VIDEO:रायगढ़ में ग्रामीणों ने पटाखे जलाकर भगाया; इससे पहले रील के लिए भी की थी पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम छर्रा टांगर में बच्चों ने पत्थर मारकर हाथियों को खदेड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े गए। जिसके शोर से और पत्थरबाजी से हाथी इधर-उधर भागने लगे। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। इससे पहले रील बनाने के लिए युवकों ने हाथी पर पत्थर मारा था, जब हाथी बेकाबू होकर उनकी ओर दौड़ा तो सभी युवक भाग निकले थे। वन विभाग ने दोनों ही मामलों में ग्रामीणों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है। पहले देखिए तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, शनिवार (27 जून) सुबह करीब 5 बजे दो हाथी छाल रेंज की ओर से घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम छर्रा टांगर इलाके में पहुंच गए। दोनों हाथी खेतों में घुस गए, जिसकी जानकारी गांव वालों को मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की। गांव में छोटे छोटे बच्चों ने हाथियों पर पत्थर फेंका और पास में पटाखे भी फोड़े। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के इस हरकत पर वन विभाग ने कार्रवाई की बात कही है। पहचान कर करेंगे कार्रवाई घरघोड़ा प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा। जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा रहा है कि ग्रामीण उसे दौड़ा रहे हैं और उसे परेशान कर रहे हैं। ऐसे में उन लोगों की पहचान की जाएगी और इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। हाथी पर पत्थर फेंका, रील बनाई इससे पहले 18 जून को पत्थर मारकर हाथी को भगाने का वीडियो सामने आया था। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार जंगल में गांव के कुछ युवकों ने हाथी को भगाते हुए रील बनाई। जैसे ही हाथी युवकों की तरफ दौड़ा, सब लोग जान बचाकर भागे। जिले में 162 हाथियों की मौजूदगी रायगढ़ जिला के धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में 162 हाथियों की मौजूदगी है। इसमें धर्मजयगढ़ वन मंडल में 132 और रायगढ़ वन मंडल में 30 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसमें 44 नर, 87 मादा व 31 शावक शामिल हैं। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मृत बेबी एलीफेंट को सूंड-पैरों से उठाती रही हथिनी, VIDEO: रायगढ़ में दलदल में फंसने से गई जान, 17 दिन में 3 मौतें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई। इस मार्मिक घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बिलासपुर के इस गांव में दीवारों पर लिखे GK-करंट अफेयर्स:बिना कोचिंग के हो रही कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी, बच्चे चलते-फिरते कर रहे पढ़ाई

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *