गर्लफ्रेंड ने किया रेप केस, कांग्रेस नेता अरेस्ट:बोली- 10 साल तक संबंध बनाए, अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को रेप केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 मई को रवि की शादी होने वाली थी। वह शादी का कार्ड बांट रहा था, पुलिस ने उसे रायपुर से पकड़ा है। उसकी गर्लफ्रेंड ने कवर्धा महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी, FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। रवि कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो और रवि 10 साल से रिलेशन में थे। उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और बाद में शादी से मना कर दिया। 26 अप्रैल को पुलिस उसे रायपुर से पकड़कर अपने साथ कवर्धा ले गई। पहले जोगी कांग्रेस में था रवि जानकारी के मुताबिक, रवि चंद्रवंशी पहले जोगी कांग्रेस में था और पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। करीब 2 साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे किसान कांग्रेस संघ में पद मिला था। कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ फोटो वायरल रवि चंद्रवंशी कवर्धा में कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नेता है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर पार्टी के सीनियर लीडर के साथ फोटो अपलोड किया करता है। मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज, सचिन पायलट जैसे तमाम बड़े नेताओं के साथ उसकी फोटो वायरल हो रही है। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया कवर्धा SDOP आशीष शुक्ला ने कहा कि, पीड़िता ने कल महिला थाने में लिखित शिकायत की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर समुचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रवि को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। रायपुर से हमारी टीम रवि कवर्धा लेकर आई है। फिलहाल न्यायालय में पेश कर आगे की करवाई की जा रही है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… युवती बोली- BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की: कहा- हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; टिकरिहा बोले- आरोप गलत छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:टॉप-10-कंपनियों में से 7 की वैल्यू 2.05 लाख करोड़ घटी: TCS और रिलायंस टॉप लूजर रही

यूपी-राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में तापमान 46°C पार:अकोला में सबसे ज्यादा 46.9°C; बिहार में स्कूल स्टाफ की मौत, देहरादून में स्कूल बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *