खराब मौसम के चलते रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट:नागपुर डायवर्ट, डिप्टी सीएम साव, पूर्व CM भूपेश समेत कई बड़े नेता थे सवार

दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 खराब मौसम के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे। खराब मौसम के कारण लिया फैसला जानकारी के मुताबिक रायपुर में बारिश और दृश्यता प्रभावित होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। कुछ देर तक विमान ने रायपुर के आसपास चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया, जहां लैंडिंग कराई गई। रायपुर पहुंचने में होगी देरी फ्लाइट डायवर्ट होने के कारण विमान में सवार नेताओं और अन्य यात्रियों के रायपुर पहुंचने में देरी हो सकती है। एयरलाइन की ओर से आगे की व्यवस्था की जा रही है। फ्लाइट में ये नेता थे सवार-

More From Author

अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से फर्जी-साइन केस में राहत:TMC बोली- नेता प्रतिपक्ष को सिर्फ पॉलिटिकल पार्टी चुन सकती है, विधायक दल नहीं

2027 वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक:54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में होंगे; अगले महीने ICC ऐलान करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *