खम्हारडीह थाने में 12 घंटे से कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना:टेंट-गद्दे बिछाकर रातभर जागते रहे, दीपक बैज बोले- मंत्री और विधायकों पर काउंटर FIR हो

रायपुर में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिसकर्मियों के घायल होने पर 12 नामजद और कई अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं पर FIR दर्ज की गई। अब इसके विरोध में गुरुवार शाम 6 बजे यानी 12 घंटे से खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर काउंटर FIR दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, उनकी FIR नहीं लिख रही। इसलिए जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक दीपक बैज ने धरना जारी रखने का ऐलान किया है। देर रात कांग्रेसियों ने टेंट का सामान मंगवाया। दरी, कालीन और गद्दे बिछाकर सड़क पर बैठ गए। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। दीपक बैज ने कहा कि, जितने मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता आए, उन पर भी काउंटर FIR दर्ज हो। मंत्री-विधायकों ने पत्थर मारने उकसाया है। वो पत्थर मारेंगे, तो हम पुलिस के भरोसे बैठे रहेंगे क्या? इस मुद्दे पर ACP पूर्णिमा लामा का कहना है कि, आवेदन मिला है, जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। देखिए तस्वीरें… बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई आर-पार- बैज दीपक बैज ने कहा कि, बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई आर-पार की है। सच्चाई, युवाओं और छात्रों के लिए लड़ाई है। यह लड़ाई हम लड़ेंगे। पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है, इसलिए सरकार बौखला गई है। आपके FIR से न कोई डरा है, न कोई डरेगा। अभी बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR कर दे। मंत्री कानून-व्यवस्था बनाने की जगह कार्यकर्ताओं को पत्थर मारने के लिए उकसा रहे हैं। इसलिए हम एकपक्षीय कार्रवाई से सहमत नहीं है। पुलिस कह रही है कि जांच करेंगे। फिर बिना जांच किए कार्रवाई कैसे हुई। आप सीसीटीवी फुटेज लाइए, बैठकर देखेंगे कि, पुलिसकर्मियों को जो पत्थर लगा है, वह किसकी ओर से आया है। जब तक FIR नहीं होगी, तब तक यहां बैठे रहेंगे क्योंकि, जूते-चप्पल, बॉटल बीजेपी की तरफ से फेंका गया है। हमारे कार्यालय का घेराव करने आए, पत्थर भी हम खाए और एफआईआर भी हमारे ऊपर ही हुआ। जब तक बीजेपी के खिलाफ भी FIR नहीं होती है, तब तक हम यहां बैठे रहेंगे। फिलहाल, कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है। देखिए प्रदर्शन और हमले में घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें… हमने चूड़ियां नहीं पहनी है इससे पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। बीजेपी की यह कार्रवाई पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है। कांग्रेस इस कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा कुछ महीनों की मेहमान, पुलिस अधिकारी ध्यान रखें वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है।

More From Author

सचिन ने कहा- पेपर लीक पर नाराजगी जायज:शुभमन गिल ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन किया; कैफ बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज गलत

पीएम मोदी ने रात 12 बजे वीडियो जारी किया:कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, संसद में जल्द बिल पास कराएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *