राजस्थान में मानसून के इंतजार के बीच गुरुवार को जयपुर में तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे में हुई 50mm बारिश से सड़कें पानी से डूब गईं। कई वाहन पानी की वजह से बंद हो गए। कई दुकानों-मकानों में भी पानी भर गया। कोलकाता में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। दोपहर में करीब एक घंटे की बारिश से शहर की मुख्य सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। कोलकाता के SSKM अस्पताल के अंदर तक पानी घुस गया। इससे मरीज और उनकी देखभाल करने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश से हादसों की आशंका को देखते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 पर्यटन स्थलों में 22 अगस्त तक एंट्री बंद कर दी गई है। राज्य के शाजापुर में गुरुवार को बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 4 दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है। इधर, यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। राज्य के 8 जिलों में गुरुवार को हीटवेव के हालात रहे। बिहार के 13 जिलों में तेज धूप के साथ गर्म हवा चली। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 जून: 28 जून: अब राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, मानसून दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसू ने 24 जून को मध्य प्रदेश में एंट्री की थी, 15 जिले कवर किए थे। लेकिन मानसून इससे आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि आज 45 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-उज्जैन संभाग में दाखिल हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 मिनट की बारिश जयपुर की सड़कें आधा फीट डूबीं राजस्थान में गुरुवार को प्री-मानसून बारिश का असर रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग में तेज आंधी के बाद तेज बारिश भी हुई। जयपुर में आधा घंटे की बारिश में 50mm बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा में भी 20mm से 35mm बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60kmph की आंधी भी चल सकता है; गया में हीटवेव की चेतावनी मानसून की बिहार में एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज सीतामढ़ी, बगहा, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। विभाग का अनुमान है कि 27 जून के बाद पूरे बिहार में बारिश होगी। अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
