कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शुरू:74 देशों का मार्च-पास्ट शुरू, भारत की एंट्री बाकी; किंग चार्ल्स ने किया उद्घाटन

कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हो गई है। भारत की ओर से दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और टोक्यो ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह में तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुवाई करेंगी। समारोह में स्कॉटिश सिंगर टॉम वॉकर समेत कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इन खेलों में भारत 125 खिलाड़ियों के दल के साथ हिस्सा ले रहा है। ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन ग्लासगो के ओवो हाइड्रो एरिना में होगा। करीब 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस एरिना में 74 देशों के खिलाड़ी मार्च-पास्ट में शामिल होंगे। इसी दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स के ‘फिन्नी द यूनिकॉर्न’ को भी पहली बार दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। मीराबाई और लवलीना भारत की अगुआई करेंगी सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक और बैटन बियरर की जिम्मेदारी ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन संभालेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने दोनों खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की थी। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कई पदक जीत चुकी हैं। वहीं लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2023 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के शामिल हो सकते हैं 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के ग्लासगो कार्यक्रम में भी पहुंचने की उम्मीद है। सेरेमनी में ब्रिटेन के कई कलाकार परफॉर्म करेंगे। किंग चार्ल्स III यूनाइटेड किंगडम और अन्य 14 राष्ट्रमंडल देशों के राजा हैं। वहीं क्वीन कैमिला किंग चार्ल्स की पत्नी और महारानी हैं। कौन-कौन परफॉर्म करेंगे? कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर टॉम वॉकर परफॉर्म करेंगे। वह अपने लोकप्रिय गाने ‘लीव अ लाइनट ऑन’ के लिए जाने जाते हैं। सेरेमनी में स्कॉटलैंड के कई मशहूर सिंगर केटी टनस्टॉल, सिंगर कैलम बिट्टी, नीना नेस्बिट्ट, नाथन इवांस परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा म्यूजिक डुओ सैंट फंक्स और वाल्टोस भी परफॉर्म करने वाले हैं। छह बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व स्कॉटिश साइक्लिस्ट क्रिस होय भी स्पेशल गेस्ट होंगे। होय को 2024 में स्टेज-4 कैंसर का पता चला था। कहां देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी? ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगा। भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यहीं दिखाए जाएंगे।

More From Author

‘अर्बन भारत-इंडियाज कंजम्प्शन स्टोरी’ रिपोर्ट लॉन्च:कांतर और दैनिक भास्कर ने मिलकर तैयार की; हर्ष गोयनका ने रिवील किया

सचिन ने कहा- पेपर लीक पर नाराजगी जायज:शुभमन गिल ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन किया; कैफ बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *