केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजने की अटकलें:AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में कैंडिडेट बनाया

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस और भाजपा का दावा है कि AAP संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि केजरीवाल ने सांसद अरोड़ा से कैबिनेट में जगह देने का सौदा किया है। इस साजिश से पता चलता है कि केजरीवाल एक दिन भी सत्ता के बिना नहीं रह सकते। भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी संजीव अरोड़ा की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा- क्या इस कदम का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता साफ करना है। क्या यह बेहतर नहीं होगा कि केजरीवाल के बजाय पंजाब से कोई व्यक्ति राज्य का प्रतिनिधित्व करे। कांग्रेस और भाजपा के दावों को AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने खारिज कर दिया है। प्रियंका ने कहा- अरविंद केजरीवाल न पंजाब के CM बन रहे हैं और न ही राज्यसभा जा रहे हैं। दोनों बातें बिल्कुल गलत हैं। AAP की तरफ से जारी लिस्ट केजरीवाल और सिसोदिया क्यों जा सकते हैं राज्यसभा? केजरीवाल सिर्फ पार्टी के संयोजक, आतिशी को दिल्ली की जिम्मेदारी
अरविंद केजरीवाल AAP का सबसे बड़ा चेहरा हैं। दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अब वह सिर्फ पार्टी के संयोजक हैं। AAP ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऐसे में संजीव अरोड़ा के विधानसभा जाने के बाद उनकी जगह केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। राज्यसभा में जाकर वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। दिल्ली के बाद AAP का सबसे बड़ा फोकस पंजाब और गुजरात पर है। हाल ही में चुनाव हारने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के सभी पार्टी विधायकों और मंत्रियों को बुलाया था। सिसोदिया के जरिए पंजाब विधानसभा चुनाव पर फोकस
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट से चुनाव हारने के बाद मनीष सिसोदिया को पार्टी पंजाब की जिम्मेदारी दे सकती है। सिसोदिया AAP का बड़ा चेहरा हैं। चूंकि अब सिर्फ पंजाब में ही AAP की सरकार है। ऐसे में पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देकर साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पर फोकस करना चाहती है। सिसोदिया के पास प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव है। पंजाब में उनकी नियुक्ति से पार्टी को राज्य में स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी काफी बढ़िया रिलेशन हैं। बाजवा ने पहले ही कहा था- लुधियाना से चुनाव लड़ेंगे अरोड़ा
कांग्रेस विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक दिन पहले कहा था कि अरविंद केजरीवाल 100 प्रतिशत राज्यसभा जाएंगे। बाजवा ने कहा कि केजरीवाल पहले लुधियाना सीट से उपचुनाव लड़ने पर विचार कर रहे थे, लेकिन पंजाब में विरोध की आशंका के चलते उन्होंने इरादा बदल दिया। बाजवा ने पहले ही बता दिया था कि संजीव अरोड़ा को विधानसभा भेजा जाएगा। भाजपा बोली- केजरीवाल पावर, पर्क्स और प्रिविलेज के लालची
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पूछा- यह फैसला क्यों लिया गया। केजरीवाल राज्यसभा में जाना चाहते हैं? केजरीवाल दिल्ली में सरकारी आवास चाहते हैं? चुनाव हारने के बाद केजरीवाल को बड़ी ताकत का FOMO हो गया है? क्या आप ने अरोड़ा से सीट खाली करने को इसलिए कहा था ताकि 3P-पावर, पर्क्स और प्रिविलेज के लालची केजरीवाल को खुश किया जा सके? गोगी के निधन के बाद लुधियाना वेस्ट सीट खाली हुई
11 जनवरी 2025 को AAP विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के बाद लुधियाना वेस्ट सीट खाली हुई है। घर पर रिवॉल्वर साफ करते हुए गोगी को गोली लग गई थी। अभी चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ यहां भी वोटिंग हो सकती है। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के बारे में जानिए ****************** ये खबरें भी पढ़ें :- पंजाब के AAP विधायकों को केजरीवाल के 3 मंत्र:कहा- लोगों से जुड़ो, मुद्दे पहचानो, डटकर लड़ो; दिल्ली में हार के बाद बैठक बुलाई थी दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) का पूरा फोकस पंजाब पर है। राजधानी की हार का असर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ना पड़े इसके लिए 11 फरवरी को पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में बुलाया गया था। मीटिंग में केजरीवाल ने नेताओं को तीन मंत्र दिए। पढ़ें पूरी खबर दिल्ली छोड़ेंगे केजरीवाल, आतिशी को जिम्मेदारी मिलेगी:पंजाब-गुजरात में पार्टी मजबूत करेंगे, करप्शन से बिगड़ी इमेज सुधारने पर फोकस दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार के बाद केजरीवाल दिल्ली छोड़ सकते हैं। उनकी जगह दिल्ली की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दी गई है। केजरीवाल पार्टी को पंजाब और गुजरात में मजबूत करेंगे। AAP कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब संगठन के लेवल पर सर्जरी की जरूरत है। अब सिर्फ पंजाब में AAP की सरकार है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला:सुंदरबनी इलाके में घात लगाकर फायरिंग की गई, एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई

यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार:इसमें असंगठित क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन वर्कर, घरेलू स्टाफ और गिग वर्कर्स को शामिल किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *