केजरीवाल का आरोप-BJP ने विधायकों को 15-15 करोड़ ऑफर किए:BJP ने LG से जांच की मांग की; एंटी करप्शन ब्यूरो टीम केजरीवाल-संजय सिंह के घर रवाना

आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नाम लिए बिना भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों को फोन पर 15-15 करोड़ के ऑफर दिए गए। इस मुद्दे पर आज सुबह 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई थी। केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने LG सक्सेना से आरोपों की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो और बाकी एजेंसियां केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करें। भाजपा ने लेटर में लिखा- आप नेता बिना किसी सबूत के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाकर दिल्ली में दहशत और अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। LG वीके सक्सेना ने BJP की मांग पर ACB को जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद ब्यूराे की टीम केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर जांच के लिए रवाना हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 6 फरवरी को 3 नई एजेंसियों का एग्जिट पोल आने के बाद यह आरोप लगाए। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को 60.54% मतदान हुआ। मुकेश अहलावत ने सोशल मीडिया पर किया था दावा… केजरीवाल का दावा- हमारा एक आदमी नहीं टूटेगा
6 फरवरी की रात केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि AAP छोड़ उनकी पार्टी में आ जाएं, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है। जाहिर तौर पर फर्जी सर्वे कराए ही इसलिए हैं ताकि माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।” मंत्री ने केजरीवाल के दावे का सपोर्ट किया
दिल्ली सरकार में मंत्री और सुल्तानपुर मजरा से उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने कहा, “मुझे भी एक नंबर से फोन आया। कॉलर बोला कि उनकी सरकार बन रही है। अगर मैं AAP छोड़कर उनकी पार्टी में जाता हूं तो वो मुझे 15 करोड़ देंगे और मंत्री बना देंगे। मैं मरते दम तक आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।” 14 एग्जिट पोल में दावा- इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार
दिल्ली चुनाव पर 14 एग्जिट पोल आ चुके हैं। इनमें 12 ने भाजपा को बहुमत दिखाया है। वहीं 2 में कहा गया है कि AAP की सरकार आ सकती है। एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 सीटों में से 45 से 55 सीटें जीत सकती है, जबकि सीएनएक्स का अनुमान इससे भी ज्यादा है, जो भाजपा को 49 से 61 सीटें दे रहा है। सभी के ऐवरेज यानी पोल ऑफ पॉल्स में भाजपा को 41, AAP को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान है। गुरुवार को आए 3 एग्जिट पोल
पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

डंकी रूट के जाल में कैसे फंसे भारतीय:अमेरिकन ड्रीम लेकिन वीजा रिफ्यूज, डोंकरों के डीलक्स-इकॉनमी पैकेज; पनामा के जंगल से जानलेवा सफर

IBPS PO मेन्स रिजल्ट जारी:12 फरवरी तक डाउनलोड करें स्कोर कार्ड; 11 फरवरी से​​​​​​​ इंटरव्यू होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *