कांग्रेस नेता के बेटे के सिर-सीने में मारी गोली, मौत:जांजगीर में 3 नकाबपोशों ने घर में घुसकर फायरिंग की; छोटे भाई को भी लगी बुलेट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मर्डर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। तड़क करीब साढ़ 3 बजे बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले के दौरान उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को दो गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना के बाद विधायक व्यास कश्यप और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी मौके पर पहुंचे हैं। पहले ये तस्वीरें देखिए… माता-पिता को कमरे में किया बंद बदमाशों ने वारदात से पहले पीड़ित भाइयों के माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया था। वे घर से 50-60 रुपये कैश और एक आईफोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल नाबालिग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
तीनों भाई बहन एक ही कमरे में सो रहे थे मृतक आयुष कश्यप (19) बीएएलएलबी सेकंड ईयर का छात्र था, वहीं आशुतोष कश्यप (16) 10वीं का छात्र है। वह बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता है। उसकी एक बहन प्रेरणा कश्यप भी है जो कि जगदलपुर जिले के अंजर गांव पोस्ट ऑफिस में बीपीएम पद में पोस्टेड है। 10 मार्च को बहन भी छुट्टी पर घर आई थी, गुरुवार रात तीनों भाई बहन एक ही कमरे में सो रहे थे।
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीम जांच कर रही है। इसके अलावा आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लूट के आरोपियों का UP में शॉर्ट एनकाउंटर:5 करोड़ का सोना जब्त, बिलासपुर सराफा व्यापारी से की थी लूट; सभी आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से लूट के सभी आरोपी पकड़े गए हैं। वारदात के बाद 4 बदमाश यूपी भाग गए थे। जहां पुलिस ने उनका शॉर्ट एनकाउंटर किया। पैर में गोली लगते ही चारों बदमाश पकड़े गए। उनके कब्जे से साढ़े 5 करोड़ का सोना, डेढ़ लाख कैश और पिस्टल बरामद हुआ है। वहीं पांचवा आरोपी बिलासपुर से पकड़ाया है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

PM मोदी ने हुगली में नाव की सवारी की:नाविकों से भी मिले; शाह बोले- ममता के गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे

एफ-1 में ऐतिहासिक कारनामा:11 साल के हैरी विलियम्स बने मैक्लारेन के सबसे युवा ड्राइवर, भविष्य का हैमिल्टन कहा जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *