कांकेर में मौत के बाद शवों को नोचता रहा भालू,VIDEO:हमला कर 2 भाई-बहन को मार डाला, 3 लोग जख्मी, गांव में दहशत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू ने हमला कर 2 भाई-बहन को मार डाला। मरने के बाद उनके शवों को नोचता रहा, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। हमले में 3 लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला गांव का है। मरने वालों की पहचान हलाल जुर्री (45) और खोरीन बाई (40) के रूप में हुई है। हमले के बाद भी भालू गांव के आसपास ही मौजूद है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को भालू से दूर रहने की अपील की है। देखिए तस्वीरें…

More From Author

अगले साल की शुरुआत से आएंगे प्लास्टिक के नोट:RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे

लूट के जेवर बॉयफ्रेंड ने बेचा, 2 साल बाद गिरफ्तार:2 लाख के लिए सगी बहनों ने की थी नानी की हत्या;युवक नागपुर से पकड़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *