करेंट अफेयर्स 6 फरवरी:भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा; फोर्ट विलियम का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ हुआ

रहीम अल-हुसैनी इस्माइली मुसलमानों के नए धार्मिक लीडर होंगे। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। वहीं, भारत को 2025 में मिलेगा S-400 का चौथा स्क्वाड्रन। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… साइंस एंड टेक (SCIENCE TECH) 1. भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा: भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना होगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. रहीम अल-हुसैनी इस्माइली मुसलमानों के नए धार्मिक लीडर होंगे: रहीम अल-हुसैनी को आगा खान का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 3. जनजाति संस्‍कृतिक समागम आज से शुरू: प्रयागराज के महाकुंभ में आज, 6 फरवरी से जनजाति संस्‍कृतिक समागम-2025 का आयोजन शुरू हुआ। 4. फोर्ट विलियम का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ किया गया: कोलकाता स्थित सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ कर दिया गया है। स्पोर्ट (SPORT) 5. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने वनडे से रिटायरमेंट लिया: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने आज, 6 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 6. टी-20 ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर के बल्लेबाज बने: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ICC की टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। डिफेंस (DEFENCE) 7. भारत को 2025 में मिलेगा S-400 का चौथा स्क्वाड्रन: भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन साल 2025 के अंत तक मिल सकता है। नेशनल (NATIONAL) 8. OpenAI के CEO से मिले IT मिनिस्टर वैष्णव: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने OpenAI के CEO सैम अल्टमैन से मुलाकात की और AI स्टैक – GPU, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटजी पर चर्चा की। 9. 10 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा 2025′ के 8वें संस्करण में स्‍टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से बातचीत करेंगे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 6 फरवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 5 फरवरी:’इक होर अश्वत्थामा’ पुस्तक साहित्य अकादमी 2024 के लिए चयनित; UNHRC से बाहर हुआ अमेरिका टेनिस प्लेयर सिमोना हालेप ने संन्यास लिया। गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC लागू करने के लिए कमेटी का गठन हुआ। वहीं, इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:VIP रोड पर रशियन युवती का बवाल; डोंगरगढ़ में शाह; राजधानी में लीजेंड्स लीग; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

गाजा पर कब्जा, ट्रम्प का 3 दिन में दूसरा बयान:कहा- फिलिस्तिनियों को मिस्र-जॉर्डन भेजा जाए; इजराइल बोला- गाजा छोड़ने में हमारी सेना मदद करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *