ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर 9 सीटर फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह इंडिया वन एयर की 9 सीटर फ्लाइट थी, जो भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी। इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 1 पायलट शामिल हैं। पायलट को गंभीर चोट आई हैं। प्लेन क्रैश की घटना राउरकेला से 15 Km दूर हुई है। प्लेन क्रैश की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नजर आ रहा है कि क्रैश प्लेन VT KSS है। इसका अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। प्लेन के विंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्लेन क्रैश की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। प्लेन क्रैश की 5 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
