फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को पर 2-0 की बढ़त बना ली है। मैच के 60वें मिनट में एम्बापे ने पहला गोल किया। इसके 6 मिनट बाद उस्मान डेंबेले ने गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। एमबाप्पे ने गोल दागकर लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है। इस गोल के साथ एमबाप्पे के टूर्नामेंट में 8 गोल हो गए हैं। वह अब मेसी के साथ गोल्डन बूट की रेस में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। पहले हाफ में फ्रांस को 26वें मिनट में एम्बापे पेनल्टी से चूक गए थे। उनके शॉट को मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू ने शानदार तरीके से रोक दिया। फ्रांस ने कई अटैक किए, सभी नाकाम फ्रांस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पांचवें मिनट में एमबाप्पे का शॉट बूनू ने कॉर्नर पर भेज दिया। इसके तुरंत बाद दायो उपामेकानो का हेडर भी उन्होंने शानदार तरीके से रोक लिया। उस्मान डेम्बेले और देजिरे डुए ने भी कई मौके बनाए, लेकिन मोरक्को की डिफेंस ने नाकाम कर दिया। एमबाप्पे पेनल्टी पर चूके मैच का सबसे बड़ा मोमेंट 26वें मिनट में आया। एमबाप्पे बॉक्स के अंदर नौसैर मजराउई के टैकल का शिकार हुए और रेफरी ने तुरंत पेनल्टी दे दी। हालांकि VAR जांच के कारण पेनल्टी लेने में देरी हुई। एमबाप्पे का कमजोर शॉट बूनू ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर रोक लिया। मोरक्को की डिफेंस ने अच्छा खेल दिखाया पहले हाफ के आखिरी मिनटों में फ्रांस ने लगातार दबाव बनाए रखा। देजिरे डुए और लुकास डिग्ने के दूर से लगाए गए शॉट्स को बूनू ने रोका। स्टॉपेज टाइम में मोरक्को को एक फ्री-किक भी मिली, लेकिन अशरफ हाकिमी का प्रयास गोलपोस्ट से बाहर चला गया। हाफ टाइम तक फ्रांस के नाम 10 शॉट रहे, जबकि मोरक्को गोल की ओर एक भी शॉट नहीं लगा सका। बावजूद इसके स्कोर 0-0 है। फ्रांस और मोरक्को के बीच वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत फ्रांस और मोरक्को के बीच 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस का एकतरफा दबदबा रहा है। फ्रांस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। मोरक्को को सिर्फ 1 में जीत मिली है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त दी थी। मोरक्को इस हार का बदला लेना चाहेगी। ————————– स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… पैराग्वे की मंत्री ने फ्रांसीसी फुटबॉल कप्तान को गाली दी:इंटरव्यू में ‘सन ऑफ बिच’ कहा; फुटबॉल वर्ल्डकप की 3 कंट्रोवर्सी फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला के बीच विवाद और गहरा गया है। अमारिला ने अब एम्बाप्पे को पिल्ला (सन ऑफ बिच) कहा है। उन्होंने अपने पहले दिए गए बयानों पर माफी मांगने से इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें…
