एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

मध्य प्रदेश में सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में दिखेगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। यूपी में मानसून ने फिर तेजी पकड़ ली है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, समेत 50 से ज्यादा शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद के 24 और बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। झारखंड में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। रांची, चतरा, पलामू, लातेहार समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें लातेहार से दो और गिरडीह से 9 लोग शामिल हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

अदालतें लज्जा भंग-हवस जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें:जज चरित्र-कपड़ों पर नहीं, सबूतों पर फैसला दें; दुष्कर्म से जुड़े मामलों की सुनवाई पर गाइडलाइन

प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता:रैपिड में बनाई बढ़त बरकरार रखी, ब्लिट्ज में भी टॉप पर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *