एमपी में बिजली गिरने से 4 की मौत:मानसून 22 राज्यों में पहुंचा, आज यूपी में एंट्री संभव; राजस्थान में पारा 43°C पार

देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। हालांकि सात राज्यों में तेज गर्मी हो रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पारा 43°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग झुलस गए। शिवपुरी में तेज हवा से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। एक ढाबा और मकान ढह गया। कार, बाइक और पेट्रोल पंप को नुकसान पहुंचा। रतलाम में बारिश से सड़कें और अंडरब्रिज जलमग्न हो गए। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। राजस्थान के 16 जिलों में बारिश हुई। बिहार के बेगूसराय, बांका समेत 6 जिलों में तेज बारिश हो रही है। मुजफ्फरपुर में 1 घंटे की बारिश से कई जगह पानी जमा हो गया है। मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 9 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 16 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका हुआ है। यह आज बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 3 तस्वीरें… 7 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के आगरा और प्रयागराज में 43.2°C, हरियाणा के भिवानी में 43°C, एमपी के उमरिया में 42°C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के राजकोट में 40.9°C रहा। यूपी के अलीगढ़ में गर्मी की वजह से 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 29 जून: 30 जून:

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के 1600 पदों पर भर्ती, लेक्‍चरर की 829 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 3 हजार नौकरियां

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत:आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज; बेलफास्ट में बॉलर्स को मदद मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *