ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शेयर मार्केट में तेजी:सेंसेक्स 1200 अंक चढ़कर 76700 पर पहुंचा, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से शेयर बाजार में आज यानी 15 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 1200 अंक (1.50%) की तेजी के साथ 76,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 350 अंकों (1.53%) की तेजी है, ये 23,985 के स्तर पर आ गया है। ऑटो, बैंक और रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। होर्मुज स्ट्रेट को भी खोले जाने की खबर के कारण ब्रेंट क्रूड यानी कच्चे तेल के दाम में आज 4% की गिरावट है। ये 83 प्रति बैरल पर आ गया है। आज एशियाई बाजारों में भी तेजी शुक्रवार को अमेरिका के बाजार में रही तेजी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 9,760 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,695 अंक उछलकर 75,527 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 461 अंक की तेजी रही थी, ये 23,622 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From Author

TMC के 20 लोकसभा सांसदों का NCPI में विलय:कहा- पीएम के नेतृत्व में काम करेंगे; महुआ बोलीं- सुदीप बीमारी के बहाने दिल्ली गए, गद्दारी की

वर्ल्ड अपडेट्स:जेलेंस्की को दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान वापस ले सकता है पोलैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *