ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:दावा- ईरान होर्मुज खोलने को तैयार, अमेरिका से कहा- परमाणु मुद्दे पर बाद में बातचीत करेंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को रूस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान का यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को लेकर पुतिन से 90 मिनट बातचीत की थी। ईरान ने अमेरिका को बातचीत के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है। इसमें कहा गया है कि पहले होर्मुज स्ट्रेट को खोला जाए और अमेरिका ईरान पर लगी अपनी समुद्री नाकेबंदी हटा ले। इससे युद्ध खत्म करने का रास्ता बनेगा। इसके बाद परमाणु मुद्दे पर बातचीत की जाए। न्यूयॉर्क टाइम्स को यह जानकारी तीन ईरानी अधिकारियों ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह योजना रविवार को पाकिस्तान को दी। व्हाइट हाउस ने इस प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर फंसा पेंच पिछले कई हफ्तों से ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान जैसे मध्यस्थ देशों के जरिए प्रस्तावों का आदान-प्रदान हो रहा है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम मुद्दों पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। अमेरिका की मांग थी कि ईरान 20 साल तक अपना परमाणु कार्यक्रम रोक दे और अपने पास मौजूद 440 किलो समृद्ध यूरेनियम सौंप दे। ईरान ने इन मांगों को बहुत ज्यादा और अनुचित बताते हुए मानने से इनकार कर दिया था। ईरान का पहला प्रस्ताव (जो खारिज हुआ) ईरान ने 26 अप्रैल को यह प्रस्ताव दिया था, जिसे ट्रम्प ने ठुकरा दिया था। इसके बाद ईरान ने अपनी रणनीति बदलते हुए कहा कि अभी कठिन मुद्दों को अलग रखा जाए। पहले युद्ध खत्म करने से जुड़े कदम उठाए जाएं, जैसे होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना और नाकेबंदी हटाना, और बाद में परमाणु कार्यक्रम जैसे जटिल मुद्दों पर बातचीत की जाए। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

खबर हटके- शादी के लिए टावर पर चढ़कर रील बनाई:11k व्यूज पर नीचे उतरी लड़की, टॉयलेट सीट पर विज्ञापन; तोते ने फसल खराब की, मुआवजा मिला

‘फाइनेंशियल बर्डन’ बताकर प्री-स्कूल को RTE से हटाया:38 हजार गरीब बच्चों पर असर, सरकार बोली- पढ़ाने के 70 करोड़ लगते, गलती सुधार रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *