इस हफ्ते 410 रुपए महंगा हुआ सोना:₹78,015 बिक रहा, चांदी ₹2,299 सस्ती होकर 93,501 रुपए किलो बिक रही

इस हफ्ते सोना के दाम में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक, पिछले शुक्रवार (25 अक्टूबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 78,015 रुपए था, जो हफ्तेभर के कारोबार के बाद कल (शुक्रावर, 2 नवंबर) 78,425 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, हफ्तेभर के कारोबार के बाद चांदी एक किलो चांदी की कीमत 2,299 रुपए सस्ती होकर 93,501 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। एक हफ्ते पहले चांदी की कीमत 95,800 रुपए थी। 30 अक्टूबर को गोल्ड ने 79,681 रुपए और 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत अगली दिवाली तक 87 हजार तक जा सकता है सोना HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, जियोपॉलिटिकल टेंशन और फस्टिव सीजन शुरू होने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले घनतेरस तक सोना 87 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियां बैन कीं:चीन समेत कई देशों की 379 कंपनियों पर भी प्रतिबंध, आरोप- ये रूस को युद्ध का सामान दे रहीं

सरकारी नौकरी:बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर निकली भर्ती; रिजर्व कैटेगरी को उम्र में छूट, सैलरी 40 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *