इस हफ्ते सोने-चांदी में रही गिरावट:सोना 1,043 रुपए गिरकर 77,382 रुपए पर आया, चांदी 91,130 रुपए प्रति किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 2 नवंबर को सोना 78,425 रुपए पर था, जो अब (9 नवंबर) को 77,382 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,043 रुपए कम हुई है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को ये 93,501 रुपए पर थी, जो अब 91,130 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस हफ्ते इसकी कीमत 2,371 रुपए कम हुई है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत साल के आखिर तक 80 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का IPO 13 नवंबर से ओपन होगा:18 नवंबर तक बिडिंग कर सकते हैं निवेशक, मिनिमम इन्वेस्ट करने होंगे 14,742 रुपए

अमित जोश एनकाउंटर…मां-बाप को देखकर पकड़ी अपराध की राह:बहन ने भी की गुंडे से शादी, भिलाई स्टील प्लांट के मकानों पर कब्जा-वसूली था धंधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *