इलाज के बहाने निर्मल बाबा ने महिला से रेप किया:होटल बुलाकर संबंध बनाए, न्यूड फोटो खींची, इंस्टा पर अपलोड कर ब्लैकमेल किया, अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा ने महिला से रेप किया है। महिला को शरीर में दर्द की परेशानी थी, इस समस्या के इलाज के लिए वह निर्मल बाबा (60) के पास गई थी। बाबा ने उसे चमत्कार से पूरा ठीक करने का झांसा दिया और प्रसाद खिलाया। भरोसे में लेकर बाबा ने उसे मैहर बुलाया, जहां एक होटल में ले जाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया और कुछ न्यूड फोटो खींच लिए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो बाबा ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है। दर्द के इलाज के लिए पहुंची थी पीड़िता पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान निर्मल बाबा पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया था। वह खुद को चमत्कारी बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था। पीड़िता को शरीर में दर्द की परेशानी थी। वह अपनी सहेली के साथ बाबा से इलाज के लिए मिलने पहुंची, जहां बाबा ने उसका हाथ देखकर सब ठीक होने का झांसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया। इलाज का झांसा देकर मैहर ले गया 26 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को कॉल कर मार्केट बुलाया और ‘प्रसाद’ देकर उसे अपने झांसे में ले लिया। बाबा ने पीड़िता से कहा कि इस प्रसाद से सब ठीक हो जाएगा। पीड़िता उसके झांसे में आ गई। इसके बाद बाबा उसे एक दिन अपने साथ बिलासपुर ले गया और फिर ट्रेन से मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचा, जहां एक होटल में ठहराया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वहां इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींची। 1 अप्रैल को आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर भाग गया। सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट की घटना के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को लगातार फोन कर परेशान किया। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। ASP उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ VIDEO: फॉरेनर युवतियों को गाड़ियों से घुमाया, 6 करोड़ में पहाड़ी पर जमीन खरीदी छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा अपने आश्रम में विदेश से कई सामान मंगवाए हैं। आश्रम में पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा विदेशी लड़कियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों पर वोटिंग:पहली बार हर बूथ की रिकॉर्डिंग होगी; तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी मतदान

सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 77,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 200 अंक गिरकर 24,200 से नीचे आया; ऑटो शेयरों में बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *