आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:दलील- कुत्ते हटाने से चूहे बढ़ेंगे, अदालत ने कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुनवाई जारी है। एनीमल वेलफेयर की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट सीयू सिंह ने कहा कि कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी। इस पर कोर्ट ने कहा तो बिल्लियों को ले आइए। बुधवार को इस मामले करीब ढाई घंटे तक सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि कुत्तों के कारण आम लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। कोर्ट ने कहा कि उसका आदेश सड़कों के लिए नहीं, बल्कि केवल संस्थागत क्षेत्रों के लिए है। बेंच ने यह भी कहा कि पिछले 20 दिनों में हाईवे पर आवारा कुत्तों की वजह से दो जजों के साथ एक्सीडेंट हुए हैं। इसमें एक जज की हालत गंभीर है। बेंच ने सवाल उठाया कि स्कूलों, अस्पतालों और अदालत परिसरों के भीतर आवारा कुत्तों की क्या आवश्यकता है और उन्हें वहां से हटाने पर क्या आपत्ति हो सकती है। यह मामला 28 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट के एक्शन से शुरू हुआ था, जब दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली रैबीज बीमारी पर एक मीडिया रिपोर्ट पब्लिश की गई थी। इस मामले में अब तक 5 बार सुनवाई हो चुकी है।

More From Author

बांग्लादेश में BNP नेता की गोली मारकर हत्या:एक अन्य घायल, अस्पताल में भर्ती कराया; बाइक सवार हमलावरों ने निशाना बनाया

टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका:तिलक वर्मा की सर्जरी हुई, एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *