आधा सिर मुंडवाया, जूते-चप्पल की माला पहनाई, अर्धनग्न कर घुमाया,VIDEO:चोरी के शक में ग्रामीणों ने दी सजा; पत्नी से भी बदसलूकी, रेप की धमकी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने अमानवीय सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पत्नी का कहना है कि उससे भी मारपीट की गई और रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई। युवक पर पस्ता गांव के ग्रामीणों ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था। लेकिन पंचायत में उसे पकड़ लिया गया और गांव में घुमाया। वहीं युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है। घटना के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है। यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर पस्ता गांव में सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी का आरोप लगा था। इसी शक के आधार पर उसे गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने बुलाया। जब युवक अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचा, तो वहां ग्रामीणों ने मोहम्मद रहमान को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा गया। उसे भी साथ में घुमाकर अपमानित किया गया। युवक की पत्नी ने कहा कि सरपंच साहब फोन किए कि ऐसा मामला है। हम लोग पंचायत में गए। हम लोग से भी मारपीट किए। पति को भी मार रहे थे। जान से मारने की धमकी भी दी। पिता बोले- झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी घटना के बाद मोहम्मद रहमान के पिता थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है कि बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर अमानवीय सजा दी गई, जो पूरी तरह गलत है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी की नीयत से गांव आने का शक था। ग्रामीणों ने उसे पहले देखा था, लेकिन वह भाग गया था। दूसरे दिन वह अपने परिजनों के साथ गांव लौटा, जिसके बाद यह घटना हुई। इधर, सरपंच पति ने सफाई देते हुए कहा है कि ग्रामीणों में गुस्सा था और उसी के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। ……………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… विधवा को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, जूते-चप्पल से पीटा..VIDEO: मुंह पर पोता गोबर, शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी, आरोपी बोले-घर उजाड़ने की सजा छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रानीझाप गांव में एक विधवा महिला की साड़ी उतारकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। दरअसल, महिला को प्रेम प्रसंग की सजा देने के लिए उसके कथित प्रेमी के परिवार वालों ने सारी हदें पार कर दीं। महिला को न केवल जूते-चप्पल से पीटा गया, बल्कि उसके मुंह पर गोबर भी पोता। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बच्चों के सामने पत्नी को काट-डाला, अमित जोगी को राहत, छात्रा के साथ पकड़ाया टीचर, पटाखा दुकान में आग

EC के नोटिस का कांग्रेस ने दिया जवाब:कहा- चुनाव आयोग की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित, खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *