आज सोने-चांदी के दाम में तेजी:सोना ₹700 बढ़कर ₹77,480 हुआ, चांदी ₹1,398 महंगी होकर ₹91,767 प्रति किलो बिक रही

सोने की कीमतों में आज (8 नवंबर) बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 700 रुपए बढ़कर 77,480 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 76,780 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 1,398 रुपए बढ़कर 91,767 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,369 रुपए पर थी। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत साल के आखिर तक 80 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल सोना 80 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार पहुंच सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में चौथे दिन भी हंगामा:खुर्शीद अहमद शेख ने पोस्टर लहराने की कोशिश की; मार्शल ने जमीन में गिराया, बाहर निकाला

मोदी धुले में बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे:कांग्रेस पहले धर्म के नाम पर लड़ाती थी, अब जातियों के नाम पर लड़ा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *