आज सोना 1039 रुपए गिरकर 84959 रुपए पर आया:चांदी में भी 2930 रुपए की गिरावट, ये 95023 रुपए किलो बिक रही

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 17 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,039 रुपए कम होकर 84,959 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 85,998 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी की कीमत 2,930 रुपए गिरकर 95,023 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 97,953 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना ₹8,797 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,797 रुपए बढ़कर 84,959 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,006 रुपए बढ़कर 95,023 रुपए पर पहुंच गया है। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

More From Author

अजाक्स इंजीनियरिंग का शेयर 8.43% नीचे ₹576 पर लिस्ट:इश्यू प्राइस ₹629 था, टोटल 6.06 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

ट्रम्प बोले- यूक्रेन जंग खत्म करना चाहते हैं पुतिन:कहा- उनसे जल्द मिलूंगा; यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के उप प्रधानमंत्री UAE पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *