अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 15 घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की पांच से अधिक गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे। हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास हुआ। वास्त्रल में रैपिड एक्शन फोर्स का कैंप है। धमाके की आवाज सुनते ही आरएएफ जवान तुरंत घटनास्थल पहुंचे और दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही घायलों लोगों को बाहर निकाला। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की तस्वीरें:
—————————————–
ये खबर भी पढ़े: जयपुर- पटाखा फैक्ट्री में आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे; दिल्ली का युवक चला रहा था अवैध फैक्ट्री जयपुर।
जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में एक बच्चे, दो भाइयों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पटाखा फैक्ट्री मकान नंबर- 88 करीम नगर-बी में रिहायशी इलाके में चल रही थी। मकान याकूब पुत्र नजीर खान निवासी- राक्ष्या की ढाणी खोह नागोरियान का है। पढ़ें पूरी खबर…
